फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Under the leadership of Prime Minister, India is responding to bullets with bullets: CM

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गोली का जवाब गोलों से दे रहा भारत : सीएम

Thu, 12 Oct 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Under the leadership of Prime Minister, India is responding to bullets with bullets: CM

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊंनी टोपी और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें नारायण आश्रम की कलाकृति भी भेंट की गई। सीएम ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने जा रहा है। आज भारत मोदी के नेतृत्व में गोली का जवाब गोलों से दे रहा है। भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कूटनीतिक परिपक्वता दिखाई है।




बृहस्पतिवार को सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व मुनि और राष्ट्र मुनि हैं। जिस तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केदारखंड विकसित हुआ है उसी तरह मानसखंड भी विकसित होगा। प्रधानमंत्री की मानसखंड यात्रा आदि कैलाश से शुरू हुई है जिससे यहां का विकास होगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में जी-20 का सफल संचालन हुआ। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में तीन समिट हुए हैं। उन्हें इंग्लैंड जाने का सौभाग्य मिला है। इसके बाद उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रस्ताव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








पीएम मोदी का नेतृत्व भारत के लिए विटो पावर से कम नहीं : भट्ट



पिथौरागढ़। सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट न कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व भारत के लिए किसी विटो पावर से कम नहीं है। भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनना चाहिए।



केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना है। भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। पहले भारत दूसरे देशों से हथियार मांगता था अब भारत दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है। विश्व में पहली बार भारत 25 देशों में चुना गया है जो हथियार बेचते हैं।

पीएम के नेतृत्व में यूक्रेन में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। कार्यक्रम को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, रेखा आर्या, गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बसंल, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और सांसद अजय टम्टा ने भी संबोधित किया। संवाद









पीएम का दौरा मील का पत्थर होगा साबित : महेंद्र

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पिथौरागढ़ दौरा यहां के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जहां-जहां मोदी आते हैं वह स्थान विश्व विख्यात हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed