{"_id":"67f3b3891edbe427e70e287b","slug":"uncontrolled-jeep-overturned-in-ganai-gangoli-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: गणाई गंगोली में अनियंत्रित जीप पलटी, चालक सुरक्षित; सड़क पर दोनों ओर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: गणाई गंगोली में अनियंत्रित जीप पलटी, चालक सुरक्षित; सड़क पर दोनों ओर लगा लंबा जाम
Mon, 07 Apr 2025 04:44 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 07 Apr 2025 04:44 PM IST
सार
गणाई गंगोली के मुख्य बाजार में एक पर्यटक वाहन बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पटल गया। संयोग से वाहन में सवार चालक को चोट नहीं आई और गंभीर हादसा होने से बच गया। जीप पलटने से सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली के मुख्य बाजार में एक पर्यटक वाहन बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पटल गया। संयोग से वाहन में सवार चालक को चोट नहीं आई और गंभीर हादसा होने से बच गया। जीप पलटने से सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने जीप को सीधा कराकर यातायात सुचारु कराया।
अल्मोड़ा के पपरशैली निवासी स्त्रजेलेक्की क्रज्यसजतोफ जेर्ज्य (63) सोमवार को अपनी जीप (यूके 01 डी 3921) से गणाई गंगोली पहुंचे। मुख्य बाजार में उनकी जीप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पर्यटक को जीप से बाहर निकाला। राहत की बात रही कि चालक को कोई चोट नहीं आई। इधर हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जीप को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कराया। करीब 35 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन