{"_id":"ac0642e88f4227db85b17318abafeca4","slug":"unauthorized-hoardings-installed-deviate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग्स हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग्स हटेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 28 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र में अनधिकृत रूप से लगाए गए होर्डिंग्स को हटाने समेत तमाम प्रस्ताव पारित किए गए।
पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि, अनुमोदन के साथ ही आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। बैठक में सभासदों ने नगर में अनधिकृत रूप से लगे होर्डिंग्स का मामला उठाया। तय हुआ कि होडिंग्स लगाने वालों का पता लगाकर उनसे होर्डिंग्स हटाने अथवा होर्डिंग्स लगाने की अनुमति लेने को कहा जाएगा। फिर भी होर्डिंग्स लगाने की विधिवत अनुमति नहीं ली जाती है तो होर्डिंग्स को हटा दिया जाएगा। स्लाटर हाउस के पास से मिट्टी हटाने, खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने, नगर के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाने का प्रस्ताव पास हुआ। उधर, पालिका सभासद सुबोध बिष्ट ने आरोप लगाया है कि बोर्ड बैठक में सारे प्रस्तावों पर चर्चा नहीं की गई। बैठक कम समय में समाप्त कर दी गई। बैठक में सभासद संगीता बिष्ट, हेमा बिष्ट, मंजू बिष्ट, गीता बिष्ट, विक्रम वाल्मीकि, त्रिलोक सिंह महर, हयात सिंह लुंठी, विजेंद्र सिंह महर, गिरीश चंद्र भट्ट, केदार सिंह लुंठी, सुरेश चंद्र, चंद्रशेखर मखौलिया, दिनेश सिंह सौन, भुवन जोशी, पवन माहरा, चंद्रकला खन्ना मौजूद थे। संचालन अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने किया।