फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ukrant burnt effigy of state government

उक्रांद ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ukrant burnt effigy of state government
पिथौरागढ़ में सरकार का पुतला फूंकते यूकेडी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं करने से आक्रोशित उक्रांद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दल गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए आंदोलन छेड़ेगा।
विज्ञापन

उक्रांद कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं का कहना था कि पूर्व में कौशिक समिति ने भी आम लोगों की राय लेकर गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की रिपोर्ट सरकार को दी थी। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में ईंट-गारे के साथ पहुंच कर उत्तराखंड की सैन्य परंपरा का सम्मान करते हुए पेशावर कांड के नायक चंद्र सिंह गढ़वाली के नाम पर चंद्रनगर नाम से राजधानी का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

दल गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने को लेकर निरंतर संघर्षरत है। कहा कि भाजपा ने जनभावनाओं, सैन्य परंपराओं के सम्मान पर तमाचा मारते हुए ग्रीष्मकालीन राजधानी की जो घोषणा की है वह सरासर धोखा है। यूकेडी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने गैरसैंण को महज राजनीतिक स्टैंड बनाया है। पुतला फूंकने वालों में चंद्रशेखर कापड़ी, पुष्कर धामी, जगत मेहता, सुशील पांडेय, मदन पोखरिया, हीरा बल्लभ भट्ट, बीडी कोहली, पूरन बिष्ट, प्रेम सिंह बोरा, निर्मल चौधरी, राधिका शर्मा, गंगा धामी, राम सिंह ऐरी, हेम पुनेठा, चंद्र सिंह, भगवान दिगारी, गणेश राम, गोविंद राम, गणेश पाल, दिवान सिंह, भूपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed