{"_id":"56f6be224f1c1b491bf14fe9","slug":"ukrand-the-intensified-attack-on-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद ने तेज किए भाजपा-कांग्रेस पर हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद ने तेज किए भाजपा-कांग्रेस पर हमले
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
उक्रांद का धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को सत्ता लोलुपता की देन बताते हुए पिथौरागढ़ में एक दिनी धरना दिया। पार्टी ने राज्यपाल को पत्र भेजकर लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
दल के अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने भाजपा और कांग्रेस पर सत्ता लोलुपता के कारण लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि इन दोनों दलों ने राज्य के निर्माण में किसी तरह का योगदान नहीं दिया, लेकिन दुर्भाग्य है कि राज्य गठन के बाद से यही दल सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य गठन की लड़ाई उत्तराखंड की जनता, कर्मचारियों के साथ मिलकर लड़ी है। राज्य की जनता को एक बार फिर वर्ष 1994 के राज्य आंदोलन की तरह लामबंद होना होगा। इस बार वोट के रूप में संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि हाईकमान से राज्य को संचालित करने की परंपरा को रोकने के लिए जनता को भी आगे आना होगा। धरने में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, केंद्रीय उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी, पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, डीडीहाट जिलाध्यक्ष जोध सिंह बोरा (मास्साब), चंद्र प्रकाश कोहली, नरेंद्र गोबाड़ी, जितेंद्र धामी, बीडी कोहली, प्रेम सिंह बोरा, गणेश दत्त कापड़ी, महेश कोठारी, बृजमोहन कोहली, कलावती थरकोटी, बसंती अजगला, सुनीता कापड़ी, राधिका शर्मा, गोविंद राम आदि मौजूद थे। सीमांत यूथ मोर्चा के संयोजक सुशील खत्री, जनार्दन पंत, राहुल खत्री, बबलू चौधरी ने धरनास्थल पर पहुंचकर उक्रांद की मुहिम को सराहा।
विज्ञापन