फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   UKD will contest 70 seats: Ari

70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी : ऐरी

Wed, 03 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 03 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यूकेडी राज्य की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। उन्होंने दावे के साथ कहा कि 2017 में यूकेडी की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता राष्ट्रीय दलों को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।


बुधवार को धारचूला क्षेत्र का भ्रमण कर श्री ऐरी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि राष्ट्रीय दलों ने हमेशा उत्तराखंड को छला है। इन दलों का उत्तराखंड के विकास से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि हरीश रावत में ठोस फैसले लेने की क्षमता है, लेकिन धरातल पर विकास कहीं दिखता नहीं है। यदि उत्तराखंड में आयवर्धन की ठोस योजना नहीं बनी तो कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंडवासियों को जागरूक होना पड़ेगा। पिछले उप चुनावों में यूकेडी ने नारायण दत्त तिवारी, खंडूड़ी, बहुगुणा और हरीश रावत तक सभी का समर्थन सिर्फ इसलिए किया कि राज्य में स्थिरता बनी रहे मगर सारे नेता अपेक्षाओं में खरे नहीं उतरे। बैठक में लाल सिंह खंपा, केंद्रीय सचिव रमेश थलाल, राज बहादुर दिगारी, नरेश ग्वाल, खीम सिंह, राम सिंह, राम दत्त, नारायण थलाल, दिवान गुंज्याल, राजेंद्र रायपा आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed