फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ukd's performance on demand for identification

चिन्हीकरण की मांग पर उक्रांद का प्रदर्शन

Sat, 23 Dec 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ukd's performance on demand for identification
पिथौरागढ़ में जनमुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते उक्रांद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड क्रांति दल ने शनिवार को विभिन्न जनमुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उक्रांद ने राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में बरती जा रही अनियमितता पर आक्रोश जताते हुए कहा कि वास्तविक आंदोलनकारी आज भी सुविधाओं से वंचित हैं। शासन ने चिन्हीकरण के लिए इतना कम समय दिया है कि इस अवधि में कोई भी अपने लिए प्रमाण नहीं जुटा सकता।

विज्ञापन


उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण और प्रस्तावित पंचेश्वर बांध का भी विरोध किया गया। कहा गया कि दोनों फैसलों से जनता की तकलीफें बढ़ेंगी। प्रदेश सरकार को प्राधिकरण और केंद्र सरकार को पंचेश्वर बांध का फैसला वापस लेना होगा। ऐरी ने कहा कि उक्रांद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को चिन्हीकरण का ज्वलंत मुद्दा है। सरकार वास्तविक आंदोलनकारियों की पहचान करे और उनको सुविधाएं प्रदान करे।
विज्ञापन


उक्रांद के इस प्रदर्शन में धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, मूनाकोट, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, विण से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी पहले तिलढुकरी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां से कलक्ट्रेट में जाकर धरना दिया। उक्रांद के वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी और जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि उक्रांद अब लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाता रहेगा। प्रदर्शन में रमेश थलाल, वीरजंग पाल, हेमेंद्र सिंह, राजेश सिंह, चांद सिंह धामी, सलीम अहमद, एलडी भट्ट, राजेंद्र वर्मा आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed