{"_id":"5824b7564f1c1b067fb3a63b","slug":"ukd-pancheshwar-dam-protest-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेडी ने फिर किया पंचेश्वर बांध का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूकेडी ने फिर किया पंचेश्वर बांध का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड क्रांति दल ने महाकाली में प्रस्तावित पंचेश्वर बांध का फिर से विरोध शुरू कर दिया है। कहा है कि बांध बनने पर महाकाली घाटी के सैकड़ों गांवों की हजारों की आबादी को विस्थापन का दंश झेलना पड़ेगा। यूकेडी युवा शाखा के केंद्रीय महामंत्री जितेंद्र धामी के नेतृत्व में नेपाल सीमा से सटे बलतड़ी, सीमू, कानड़ी, झूलाघाट, गिठिगाड़ा, खर्कतड़ी, रणवा, अमतड़ी, डौड़ा का भ्रमण किया गया।
विज्ञापन
लोगों को समझाया गया कि यदि पंचेश्वर बांध बना तो लोगों को अपनी माटी से विस्थापित होना पड़ेगा क्योंकि बड़ा इलाका इस बांध के डूब क्षेत्र में आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने कभी भी सीमांत के लोगों की समस्या हल करने का प्रयास नहीं किया। भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा पर्वतीय क्षेत्र की राजनैतिक ताकत को कमजोर करने की कोशिश की। भ्रमण में उनके साथ दीपक धामी, मनोज कठायत, सुरेंद्र पांडे, रवींद्र बोरा, एमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन