फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   two samples will be sent ot haldwani

पिथौरागढ़ से जांच को दो सैंपल हल्द्वानी भेजे जाएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
two samples will be sent ot haldwani
बृहस्पतिवार की सुबह पिथौरागढ़ के गांधी चौक में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना के संदिग्ध दो मरीजों की जांच के लिए सैंपल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे जाएंगे। इनमें से एक मरीज हाल ही में विदेश से लौटा है। उसका सैंपल लेने के लिए चिकित्सक गंगोलीहाट गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में घर पहुंचे हैं। इनमें से कई लोग बुखार, खांसी, सिरदर्द आदि होने पर जांच को जिला चिकित्सालय पहुंच रहे हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार एक मरीज संदिग्ध पाया गया है। इसके अलावा गंगोलीहाट में एक व्यक्ति हाल ही में विदेश से लौटा है।
विज्ञापन

बीमार होने पर उसका सैंपल लेने के लिए डॉ. केसी भट्ट और तकनीशियन नरेंद्र नगरकोटी गंगोलीहाट गए हैं। दोनों सैंपल कोरोना जांच के लिए हल्द्वानी भेजे जाएंगे। तीन से पांच दिन में दोनों मरीजों की जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम के मरीजों की अलग से व्यवस्था नहीं
पिथौरागढ़। मैदानी क्षेत्रों से घर पहुंचे लोग जिला अस्पताल में बुखार, सिरदर्द, खांसी की जांच के लिए आ रहे हैं। अस्पताल के बार मरीजों की जांच की जा रही है। अस्पताल में सामान्य मरीज भी काफी संख्या में आते हैं। इसे देखते हुए संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सर्दी, बुखार, खांसी के मरीजों के उपचार की व्यवस्था संक्रामक अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में की जा सकती है। संदिग्ध मरीज पाए जाने पर उन्हें पंडा में बनाए क्वारंटीन में रखा जा सकता है। इससे अन्य मरीजों में संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।
संदिग्ध यात्री का कोरोना सैंपल परीक्षण के लिए भेजा
टनकपुर (चंपावत)। दिल्ली से रोडवेज की दो बसों में आए कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध मरीज की वीएमटी किट तैयार कर जांच के लिए बृहस्पतिवार को एसटीएच हल्द्वानी भेज दी है। मंगलवार को दिल्ली से रोडवेज की दो बसों से लाए गए यात्रियों की रुद्रपुर में हुई स्वास्थ्य की जांच में एक यात्री को हल्का बुखार होने पर डॉक्टर ने उसके हाथ संदिग्ध मरीज होने की मुहर लगा दी थी। जगबुड़ा पुल पर पहुंची दोनों बसों के यात्रियों को फिर स्वास्थ्य के लिए रोका गया तो एक यात्री के हाथ संदिग्ध होने की मुहर देख स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर दोनों बसों के चालक-परिचालक समेत सभी 66 यात्रियों को यहां विभिन्न होटलों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा है। एसीएमओ ने बताया संदिग्ध बताए गए यात्री की वीटीएम किट तैयार कर परीक्षण के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेज दी है। संवाद

इनसेट
गुरुद्वारा कमेटी कर रही क्वारंटीन यात्रियों की सेवा
टनकपुर। टनकपुर में क्वारंटीन किए गए 66 यात्रियों के साथ उनकी देखरेख में तैनात पुलिस कर्मियों के चाय-नाश्ते और भोजन की व्यवस्था सरदार बरियाम सिंह की अगुवाई में श्री गुरुद्वारा कमेटी कर रही है। समाजसेवी बरियाम सिंह ने बताया कि सुबह के चाय नाश्ते के अलावा दिन और रात के भोजन पानी की व्यवस्था भी गुरुद्वारे से की जा रही है।
फोटो 26 टीएनपी 05 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed