फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two people of Haryana arrested with 726 bottles of liquor

726 बोतल शराब के साथ हरियाणा के दो लोग गिरफ्तार

Fri, 11 Jan 2019 10:45 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , अस्कोट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , अस्कोट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 11 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two people of Haryana arrested with 726 bottles of liquor
अस्कोट में पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब। - फोटो : पिथौरागढ़
अस्कोट और ओगला पुलिस ने 726 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार में फर्जी नंबर लगे होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 10 जनवरी की रात एसओजी से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ओगला बैरियर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान पिथौरागढ़ से ओगला की ओर आ रही कार (डीएल आईसी जी 6420) को रोकने का प्रयास किया। चालक ने कार नहीं रोकी। कार को तेजी से जौलजीबी की ओर भगा ले गया। इस पर ओगला चौकी से अस्कोट के थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान को सूचना दी गई। अस्कोट और ओगला पुलिस ने कार का पीछा किया। हेल्पिया नामक स्थान में वाहन को रोकने में कामयाबी मिली। वाहन रुकने पर चालक और कार में सवार एक अन्य व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।  
विज्ञापन


वाहन से 726 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन से (एचआर जे 4191) नंबर की नंबर प्लेट मिली। यही कार का असली नंबर था। कार में दिल्ली की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने झज्जर राजस्थान निवासी कृष्ण सिंह पुत्र वाद सिंह, विजय कुमार पुत्र वेद प्रकाश को आबकारी अधिनियम के साथ ही विभिन धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। शराब पकड़ने वाले दल में अस्कोट के थानाध्यक्ष के साथ ही उफ निरीक्षक प्रकाश पांडेय, कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी, संजीत राणा, दिनेश जोशी, प्रह्लाद महर, मनोज यादव, नीरज सिंह, सुशील कुमार शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed