फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The doors of the Shiva-Parvati temple will be closed on November 5

आदि कैलाश: शिव-पार्वती मंदिर के कपाट पांच नवंबर को होंगे बंद, अब तक 70,387 यात्रियों ने किए दर्शन

Sat, 31 Oct 2026 05:13 PM IST
Heera शालू दताल
शालू दताल Published by: Heera Updated Sat, 31 Oct 2026 05:13 PM IST
सार

आदि कैलाश के शिव-पार्वती मंदिर के कपाट पांच नवंबर को रीति-रिवाज के साथ बंद होंगे और अगले वर्ष मई में खुलेंगे। अब तक 70,387 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। प्रशासन को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
The doors of the Shiva-Parvati temple will be closed on November 5
शिव-पार्वती मंदिर के कपाट पांच नवंबर को होंगे बंद - फोटो : ग्राम प्रधान

विस्तार

चीन सीमा से सटे वाइब्रेंट विलेज कुटी के ज्योंलिंगकांग में 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के शिव-पार्वती मंदिर के कपाट पांच नवंबर को बंद हो जाएंगे। इसके बाद यात्री मंदिर में पूजा-अर्चना नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान कुटी नगेंद्र सिंह कुटियाल, आदि कैलाश विकास समिति के पुनीत कुटियाल और मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल व वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि नवंबर माह में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति और ग्रामीणों की आपसी सहमति से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पांच नवंबर, कार्तिक पूर्णिमा के दिन रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का कपाट बंद कर दिया जाएगा। मंदिर के कपाट अगले वर्ष मई माह में खोले जाएंगे।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान नगेंद्र कुटियाल और आदि कैलाश विकास समिति अध्यक्ष पुनीत कुटियाल ने बताया कि कपाट बंद होने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे उक्त तिथि के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ग्राम प्रधान ने बताया कि पांच नवंबर को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद सभी ग्रामवासी निचली घाटी को लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि 30 अक्तूबर को 200 परमिट जारी किए गए। एक मई से 30 अक्टूबर तक कुल 70,387 परमिट जारी हो चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed