फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two parking with 80 vehicle capacity will be built in Pithoragarh with four crores

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में चार करोड़ से बनेंगी 80 वाहन क्षमता वाली दो पार्किंग

Wed, 12 Jul 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Jul 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two parking with 80 vehicle capacity will be built in Pithoragarh with four crores
पिथौरागढ़ देवसिंह मैदान के पास ​स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग। संवाद
पिथौरागढ़। नगर में ग्रामीण निर्माण विभाग 40-40 वाहन क्षमता वाली दो पार्किंग का निर्माण करेगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नगर में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोग मजबूरन सड़क के किनारे वाहनों को पार्क करते हैं। पुलिस की सख्ती के बाद यातायात व्यवस्था तो पटरी पर आई है लेकिन लोगों को वाहन पार्क करने के लिए दूर जाना पड़ रहा है। इससे सर्वाधिक दिक्कतें अस्पताल में इलाज कराने आने वाले रोगियों और तीमारदारों को हो रही है।
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने घंटाकरण से जिला अस्पताल तक 40 वाहन क्षमता पाली पार्किंग के निर्माण के लिए दो करोड़ 55 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया है। इसके अलावा ईदगाह के पास भी 40 वाहन क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण के लिए दो करोड़ 30 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीरज चंद्र ओली ने बताया कि शासन से दोनों पार्किंग को स्वीकृति मिलने के बाद पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

250 वाहन क्षमता वाली पार्किंग पड़ी छोटी
पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान के पास बनी मल्टी स्टोरी पार्किंग में 250 वाहन पार्क होेते हैं। पार्किंग के छोटा होने के कारण लोगों को नगर से बाहर वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं। 80 वाहन क्षमता वाली दो नई पार्किंग के निर्माण के बाद जिले के अन्य हिस्सों से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed