फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two Nepalis arrested for stealing mobiles and cash worth lakhs

Pithoragarh News: लाखों के मोबाइल और नगदी चोरी करने वाले दो नेपाली गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two Nepalis arrested for stealing mobiles and cash worth lakhs
पिथौरागढ़। दुकान से लाखों के मोबाइल फोन और नकदी चुराने वाले दोनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

13 जुलाई को सत्याल गांव थल निवासी हेमंत सिंह ने थल थाने में तहरीर दी कि 12 जुलाई रात को उनकी दुकान चिराग मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स निकट शिव मंदिर थल बाजार को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर दुकान से विभिन्न कंपनी के करीब ढाई लाख रुपये कीमत के 14 मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा-380/457 में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार और एसओजी प्रभारी एसआई हेम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से चोरी के आरोपी कृष्ण छेत्री (19) निवासी ग्राम अदांचुली ओडा नंबर-06 जिला बाजुरा (नेपाल) और दिनेश छेत्री (19) को लमतड़ा गांव (झूलाघाट) से गिरफ्तार किया। उनके पास चोरी किए हुए 14 मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहाड़ पर स्मैक सप्लाई करने वाला नानकमत्ता से दबोचा

पिथौरागढ़। पहाड़ों पर स्मैक की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पांच जून 2023 को पिथौरागढ़ पुलिस ने ऐंचोली में लकड़ी टाल के पास लोबसंग खिमाल और सुमित कन्याल को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर सीडीआर अकाउंट डिटेल की जानकारी लेने के बाद पहाड़ों पर स्मैक सप्लाई करने वाले सुखविंदर सिंह निवासी विसोटा थाना नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर) से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में घाट चौकी प्रभारी एसआई सुरेश कंबोज सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद

--
धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति को वापस कराये रुपये

पिथौरागढ़। विदेश जाने के लिए वीजा लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति से एफएफयू ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को रुपये वापस दिलाए। क्वीटी निवासी गणेश द्विवेदी ने 23 अप्रैल को नाचनी थाने में तहरीर दी कि गुलशन कुमार निवासी हिसार ने विदेश जाने के लिए वीजा लगाने के नाम पर उनसे 4,67,000 की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष नाचनी चंदन सिंह और फाइनेंशियल फ्राॅड प्रभारी एसआई मनोज पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन विवरण चेक करते हुए शिकायतकर्ता को रुपये वापस कराए। शिकायतकर्ता ने पुलिस का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed