फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two leopards entered the Dadmal village of Thal in broad daylight, causing panic among the people.

Pithoragarh News: थल के दड़माल गांव में दिनदहाड़े घुसे दो तेंदुए, लोगों में दहशत

Thu, 15 Jan 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two leopards entered the Dadmal village of Thal in broad daylight, causing panic among the people.
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के दड़माल गांव में दिनदहाड़े दो तेंदुओं की धमक से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुए खेतों के बीच से होते हुए जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दो तेंदुए गांव में घुस आए। उस समय गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों में थे। तेंदुओं को देखकर चेतन उपाध्याय, प्रांजल और मदन मोहन उपाध्याय ने घर के अंदर से ही शोर मचाया। कुछ देर तो तेंदुए इधर-उधर देखते रहे। उसके बाद खेतों के बीच बने पैदल रास्ते से जंगल की ओर चले गए। मदन मोहन ने बताया कि तीन दिन से रोज दिन में तेंदुए गांव में घुस रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 जनवरी की सुबह 5:45 बजे तेंदुए ने राजेंद्र उपाध्याय के घर के आंगन में आकर उनके पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। गांव में रोज तेंदुओं के आने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेंदुओं का आना इसी तरह बना रहा तो कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी और वन दरोगा ज्योति वर्मा को इसकी सूचना देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed