{"_id":"57a0d2a54f1c1be84f2b8af4","slug":"two-killed-by-being-hit-by-debris-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/नाचनी/डीडीहाट
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
मलबे की चपेट में आकर खाई में गिरी बाइक और बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर मलबे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मजदूर था, जबकि दूसरा एलआईसी एजेंट।
विज्ञापन
पहली घटना में धारचूला तहसील मुख्यालय से 35 किमी दूर सिर्खा-पांगला मार्ग पर सिरचानी के पास सोमवार शाम लगभग 7 बजे पहाड़ी से गिरे मलबे के साथ खाई में गिरने से पांगला निवासी हयात सिंह (32) पुत्र हर लाल सिंह की मौत हो गई। हयात सिर्खा में मजदूरी करता था और घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
क्वीटी निवासी एलआईसी एजेंट गोविंद सिंह (33) पुत्र खुशाल सिंह मंगलवार सुबह बाइक से डीडीहाट जा रहा था। थल-मुनस्यारी मार्ग पर क्वीटी से तीन किलोमीटर दूर मुकरम के पास सुबह 7.30 बजे पहाड़ी से गिरे मलबे के साथ बाइक समेत करीब 50 मीटर खाई में जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिले में अब तक सफर के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर पांच लोगों की जान चली गई है। वहीं, मिर्थी पोस्ट आफिस में कार्यरत पोस्टमैन राजेंद्र सिंह मेहता पहाड़ी से गिरे मलबे के साथ 100 मीटर खाई में गिर गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शाम सात बजे उस वक्त हुई जब वह डाक बांटकर अपने घर मिर्थी लौट रहे थे। सोमवार रात वह खाई में पड़े रहे। सुबह घूमने वालों की उन पर नजर पड़ी।
विज्ञापन