{"_id":"68373d893f65acd52c01ade2","slug":"two-including-lawyer-arrested-with-heroin-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-128405-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हेरोइन के साथ वकील समेत दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हेरोइन के साथ वकील समेत दो धरे
Wed, 28 May 2025 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 May 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 8.48 ग्राम हेरोइन के साथ वकील सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी मनोज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को चौकी ऐंचोली के बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को घाट की ओर से आ रहे दो व्यक्ति संदिग्ध लगे। दोनों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संदीप जोशी और निशांत बोरा बताया।
तलाशी लेने पर जगदंबा कॉलोनी निवासी संदीप जोशी (32) से 7.41 ग्राम और कृष्णापुरी निवासी निशांत बोरा (20) से 1.07 ग्राम हेरोइन तथा 4,400 रुपये बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक संदीप जोशी वकील हैं। दोनों आरोपी हेरोइन कहां से लाए और कहां खपाने वाले थे, क्या दोनों खुद भी इसका इस्तेमाल करते थे, इन सब सवालों के जवाब के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।