{"_id":"56fe9caa4f1c1b1031f00105","slug":"two-bodies-were-found-in-mahakali","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकाली में मिले दो शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाली में मिले दो शव
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 01 Apr 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
राफ्ट से तलाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। महाकाली में 28 मार्च को बही बोलेरो जीप और उसके साथ बहे पांच यात्रियों में से एक महिला का शव शुक्रवार को बरामद हो गया है। शुक्रवार को महाकाली में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ, पुलिस, केएमवीएन के रिवर गाइड को दो लाशें बरामद हुई। इनमें से महिला के शव की शिनाख्त पय्यांपौड़ी निवासी नीमा बोरा (27) पत्नी राजू बोरा के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने जौलजीबी थाने आकर शव की शिनाख्त की है। दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश जौलजीबी से आगे ड्योड़ा के पास बरामद हुई। बीते दिनों हादसे का शिकार हुई महिलाओं के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया था। दूसरी लाश झूलाघाट से नीचे बलतड़ी के पास मिली, यह पुरुष का शव था।
विज्ञापन
इसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई। उधर, जौलजीबी में आज थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी के नेतृत्व में सर्च अभियान जारी रहा। सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ के जवान और केएमवीएन के रिवर गाइड सहयोग दे रहे हैं। रोज कम से कम चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह ने बताया कि सर्च अभियान अभी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर पिघलने के कारण अब महाकाली का जल स्तर बढ़ने लगा है। इस कारण सर्च अभियान में दिक्कत आने लगी है।
विज्ञापन
मुनस्यारी। दरकोट बैंड के पास बृहस्पतिवार को हुई जीप दुर्घटना में घायल दो लोगों को हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया है जबकि एक घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घायल आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री रुकमणि देवी को उनके परिजन दुर्घटना के तुरंत बाद मुनस्यारी से सीधे हल्द्वानी ले गए थे जबकि जीप चालक गंगा सिंह को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया वहां उनकी हालत बिगड़ने पर रात में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
डीडीहाट निवासी पेंटर भूपाल सिंह धपवाल की स्थिति में सुधार बताया गया है। उनका इलाज यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि दुर्घटना के संबंध में उनके पास कोई जानकारी हो तो लिखित या मौखिक रूप से उनके कार्यालय में आकर प्रस्तुत कर सकते हैं।