फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two bodies were found in Kumalgun

कुमालगौन में मिले दो शव

Sat, 02 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/डीडीहाट Updated Sat, 02 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two bodies were found in Kumalgun
मलबे में दबे लोगों की खोजबीन करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

बस्तड़ी एवं नौलड़ा के कुमालगौन में खोज और बचाव का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। कुमालगौन में दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। बस्तड़ी में लापता लोगों का कोई पता नहीं चला। बस्तड़ी में 15 लोग लापता है। शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बस्तड़ी जाकर हादसे की जानकारी ली।

विज्ञापन


नौलड़ा के कुमालगौन में बची राम और उनकी पत्नी पार्वती देवी का शव एक कमरे में दबा मिला। इनका पुत्र मनोज कुमार अब भी लापता है। बस्तड़ी में भी शनिवार को खोजबीन का काम चला, लेकिन किसी लापता व्यक्ति का कोई पता नहीं चला। लापता लोगों में से किसी के जीवित होने की संभावना नहीं के बराबर है। शनिवार को बस्तड़ी पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने प्रभावितों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। प्रभावित गांव को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम एचसी सेमवाल शनिवार को नौलड़ा के कुमालगौन में थे। उन्होंने राहत, बचाव कार्य का जायजा लिया। डीएम ने 48 घंटे के भीतर क्षति का मुआयना कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग क्षति का आकलन कर रहा है। डीएम ने आपदाग्रस्त गांवों में महामारी न फैले इसके लिए दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। बस्तड़ी में एडीएम मोहम्मद नासिर के नेतृत्व में खोज और बचाव का काम चला। लापता लोगों का पता न चलने से परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed