फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two arrested with one and a half kilos of charas in Dharchula.

धारचूला में डेढ़ किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with one and a half kilos of charas in Dharchula.
चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : AMAR UJALA
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला कोतवाली पुलिस और एसओजी ने डेढ़ किलो चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने धारचूला आर्मी तिराहे के समीप कार (यूके 05सी-5277) की चेकिंग की। कार में बैठे सुमदुंग निवासी नरेंद्र बिष्ट और न्यू सोबला निवासी अर्जुन सिंह जेठा के कब्जे से एक किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम की सूचना पर तहसीलदार नंदन राम मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली धारचूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी हेम चन्द्र तिवारी, एसआई धारचूला कोतवाली प्रकाश चन्द्र पांडेय, एसओजी के अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, बलवंत वल्दिया, संदीप चंद, अशोक बुदियाल, मनीष कुमार शामिल थे। टीम की एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed