पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो लोगों को तीन किलो 264.3 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
एसओजी और कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने जीजीआईसी एंचोली से 200 मीटर आगे बड़ावे सड़क पर चेकिंग के दौरान कैलाश सिंह (35) और गिरीश कुमार (32) निवासी पंडा के पास से तीन किलो 264.3 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। चरस, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े तारों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस और एसोओजी की सराहना की है। टीम में चौकी प्रभारी चंडाक पवन कुमार जोशी, कांस्टेबल मोहम्मद फईम, बृजेश नयाल, मनीष कुमार, अशोक बुदियाल, होमगार्ड त्रिलोक प्रसाद थे।