{"_id":"63090762d9e0585a7639d2a9","slug":"two-arrested-including-a-girl-with-bear-bile-pithoragarh-news-hld4736299194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के पित्त के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के पित्त के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वन विभाग, एसओजी और थाना पुलिस की टीम ने युवती समेत दो लोगों को भालू के पित्त की थैली के साथ गिरफ्तार किया गया। दो लोग फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को वन विभाग को सौंप दिया है।
मुखबिर की सूचना पर मुनस्यारी थानाध्यक्ष मुनव्वर हुसैन, वन क्षेत्राधिकारी लवराज सिंह पांगती, एसओजी प्रभारी हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस, वन विभाग और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुनस्यारी के आईटीबीपी बैंड पर स्कूटी सवार एक युवती और एक युवक को रोका और उनकी तलाशी ली गई तो 506 ग्राम भालू की पित्त की थैली बरामद हुई।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दुधवाबगड़ जौलजीबी निवासी भवानी देवी उर्फ गीता देवी (27) और मटेना निवासी राजेंद्र प्रकाश (20) बताया। पुलिस ने 2/9/39/49बी/50/51/57 वन्य जीव जंतु अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को वन विभाग को सौंप दिया जबकि आरोपियों के फोन जब्त कर स्कूटी (यूके 05 डी 6459) सीज कर दी। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह भालू की पित्त को हरकोट गांव से मुनस्यारी बाजार की ओर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
उनके दो अन्य साथी मटेना मुनस्यारी निवासी चंदू उर्फ चंद्र कुमार (27) और ग्राम तोमिक निवासी कृष्णा (30) भी हैं जो पीछे से आ रहे थे। पुलिस ने फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है। इधर, वन विभाग ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। संयुक्त टीम में कांस्टेबल संजय चौहान, राम कुमार राणा, मनोज भट्ट, पुष्पा थापा, सुनील कुमार, मनोल, ध्रुव, गोविंद रौतेला, सत्येंद्र सुयाल, अशोक सिंह, वन आरक्षी धीरज सिंह, प्रेम सिंह शामिल थे।