फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two arrested for illegal fishing near Sharda Ghat

Pithoragarh News: शारदा घाट के नजदीक मछली का अवैध रूप से शिकार करते दो गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for illegal fishing near Sharda Ghat
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग ने शारदा नदी में मछली का अवैध रूप से शिकार करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक राजेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी शारदा घाट को बृहस्पतिवार को शारदा टापू प्रथम बीट के पास से जाल और प्रतिबंधित सामग्री के साथ पकड़ा गया। शुक्रवार सुबह नई बस्ती वार्ड संख्या पांच निवासी कमल को भी शारदा घाट के समीप मछली शिकार में प्रयुक्त जाल के साथ वनकर्मियों ने दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, ये आरोपी मछली का शिकार कर नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी में बेचते थे। शारदा वन रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग शारदा घाट के आसपास अवैध मछली शिकार पर पैनी निगाह रख रहा है। टीम में वन दरोगा मुनेश सिंह राणा, वन बीट अधिकारी रविंद्र कुमार, इंद्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed