{"_id":"5ba27f31867a557f677345a1","slug":"two-army-soldiers-including-two-army-personnel-arrived-in-the-ramganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर घर आए सेना के जवान सहित दो रामगंगा में बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर घर आए सेना के जवान सहित दो रामगंगा में बहे
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विनोद नाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद छुट्टी पर घर आए सेना के जवान सहित दो युवक रामगंगा में बह गए। पुलिस नदी में उनकी तलाश में जुटी है। रामगंगा के उफान पर होने से दोनों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
मंगलवार को गंगोलीहाट तहसील के खुलेत गांव में पूजा थी। पूजा में खाना खाने के बाद छुट्टी पर घर आए कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात 21 वर्षीय विनोद नाथ पुत्र पुष्कर नाथ और 24 वर्षीय जगदीश नाथ पुत्र प्रेम नाथ रामगंगा में नहाने चले गए। इस दौरान दोनों युवक तेज बहाव में बह गए। वहां मौजूद एक युवक ने घटना की सूचना फोन से ग्रामीणों को दी। युवकों के बहने की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर नदी किनारे उनकी काफी तलाश की। प्रधान हेमा देवी की सूचना पर गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष पीआर आगरी भी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को भी पुलिस ने सुबह से ही तलाश में जुटी रही। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों को तलाशने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम पनार से थल की ओर, जबकि दूसरी टीम थल से पनार की ओर नदी किनारे तलाशी कर रही है। देर शाम तक भी युवकों का पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद से दोनों युवकों के परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन