फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two and a half months off the road

ढाई महीने से सड़क बंद

Fri, 05 Aug 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Aug 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two and a half months off the road
पय्यांपौड़ी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बलुवाकोट-पैय्यांपौड़ी सड़क ढाई महीने से बंद होने से नाराज लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की भी मरम्मत नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा नेता जगत सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जगह-जगह मलबा आने से बलुवाकोट-पैय्यापौड़ी सड़क 19 मई 2016 से बंद है। सड़क को खोलने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, नतीजतन गोटानी, गुईंयां, रौझाड़, फुलहनिया, गटकुना, पातल, कांडाधार, इमखोला, थौड़ा, पैय्यांपौड़ी की 7000 से अधिक की आबादी बेहद परेशान है। घोड़े, खच्चरों से राशन और अन्य सामान का ढुलान किया जा रहा है। इससे सामान की लागत बढ़ रही है। लोगों को महंगा सामान खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि छिड़ापातल से बनी पेयजल योजना आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई है। इलाके के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। कहा कि सड़क खोलने, पेयजल योजना की मरम्मत की कार्रवाई नहीं की जा रही है। 15 दिन के भीतर सड़क नहीं खुली तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में शांत प्रकाश सिंह, रघुवीर सिंह बोरा, मनीष सामंत, पवन बोरा, कपिल बोरा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed