फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tulip Garden will prove to be milestone in tourism development

पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा ट्यूलिप गार्डन

Thu, 04 Jul 2019 11:44 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे/पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 04 Jul 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tulip Garden will prove to be milestone in tourism development
पिथौरागढ़ के मड़ चंडिका धूरा में प्रस्तावित ट्यूलिप गार्डन का निरीक्षण करते पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी। - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी ने मोस्टामानू, मड़ चंडिका धूरा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ट्यूलिप गार्डन क्षेत्र का जायजा लिया। कोश्यारी ने ट्यूलिप गार्डन को पर्यटन विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन


पूर्व सीएम कोश्यारी ने केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी और अन्य भाजपा नेताओं के साथ मोस्टामानू (चंडाक) से मड़ चंडिका धूरा तक तीन किमी की पैदल यात्रा कर ट्यूलिप गार्डन के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मोस्टामानू से मड़ चंडिका धूरा तक का क्षेत्र वनों से आच्छादित है। इस स्थान पर ट्यूलिप गार्डन बनाने का फैसला लेकर प्रदेश सरकार ने बेहद उचित कदम उठाया है। मोस्टामानू से मड़ चंडिका धूरा तक तीन किमी के दायरे में ट्यूलिप गार्डन बनने से न केवल देशी, विदेशी सैलानी आकर्षित होंगे बल्कि यह स्थानीय लोगों की भी पसंदीदा जगह बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार को पर्यटन विकास के लिए सजग बताते हुए कहा कि पिथौरागढ़ के थरकोट में झील बन रही है। ट्यूलिप गार्डन पिथौरागढ़ के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केएमवीएन अध्यक्ष जोशी और भाजपा के नेताओं से ट्यूलिप गार्डन के निर्माण की लगातार मानीटरिंग करने को कहा। कहा कि गार्डन का स्वरूप सही होगा, तभी सरकार का उद्देश्य पूरा होगा। भ्रमण में नंदन सिंह कोश्यारी, भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, किशन खड़ायत, सुभाष जोशी, धीरू पिपलिया, पुष्कर मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed