फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tripura Royals won Indo-Nepal cricket final

त्रिपुरा रायल्स ने जीता इंडो-नेपाल क्रिकेट का फाइनल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tripura Royals won Indo-Nepal cricket final
झूलाघाट में क्रिकेट विजेता टीम के साथ मुख्यअतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से आयोजित इंडो-नेपाल टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल भारत की त्रिपुरा रायल्स इलेवन ने जीत लिया है। युवक मंगल दल झूलाघाट को सात विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए युवक मंगल दल की टीम के रोहित भट्ट ने 32 गेंदों में 39 रन, नीरज सौन ने 19 गेंदों मे 38 रन के साथ ही टीम ने 19.4 ओवर में 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायल्स की टीम के रोहित सामंत ने 49 गेंदों में 84 रन बनाए। त्रिपुरा रायल्स ने 12.4 ओवर में सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ द मैच व सीरीज त्रिपुरा रायल्स के रोहित सामंत रहे। मुख्य अतिथि मूनाकोट ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जीवन वल्दिया ने सीमा पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को लगातार कराए जाने का भरोसा दिलाया। समिति के संयोजक ललित मोहन भट्ट ने खेल के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया। विजेता टीम को 15 हजार रुपये का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारत की 11 और नेपाल की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष महेश चंद्र, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह गोबाड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद सिंह धामी, लक्ष्मण चंद, पुष्कर गोबाड़ी, प्रधान किरन भट्ट, राधिका चंद, जिपं सदस्य निर्मला महर, डॉ. सचिन प्रकाश, डॉ. कल्पित रौतेला, प्रधानाचार्य जगदीश राम साह, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष तपन रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, भूपेंद्र चंद समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed