फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tributes paid to Dr. Bhimrao Ambedkar on his death anniversary

Pithoragarh News: पुण्यतिथि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Sat, 06 Dec 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Dr. Bhimrao Ambedkar on his death anniversary
पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता। स्रोत:कांग्र
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया। वंचितों के उत्थान के लिए रूपरेखा तय की। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि आज देश में संविधान खतरे में है। देश के पिछड़े और वंचित वर्ग को आरक्षण से बाहर रखने की सरकार साजिश रच रही है इसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता सुधीर चौहान, रजत विश्वकर्मा, त्रिभुवन चुफाल, दीपक लुंठी, राहुल लुंठी, पवन पाटनी, राजेश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

...............
संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

लोहाघाट (चंपावत)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। खतेड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर की पुण्यतिथि को ग्रामीणों ने महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया। मंजू देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने, उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर ने दलित-शोषित वर्ग को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाया और संविधान के माध्यम से देश को मजबूत लोकतंत्र की नींव प्रदान की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस दौरान सरस्वती देवी, गुंजन, अनुज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed