फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   TRC Birthy two weeks without electricity

टीआरसी बिर्थी में दो सप्ताह से बिजली गुल

Sat, 19 Dec 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sat, 19 Dec 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
TRC Birthy two weeks without electricity

बिर्थी स्थित केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में पिछले दो सप्ताह से बिजली गुल है, जिस कारण पर्यटक बुकिंग निरस्त करा रहे हैं।

विज्ञापन

टीआरसी के प्रबंधक केदार सिंह दानू ने बताया कि टीआरसी में छह दिसंबर से बिजली नहीं है। पर्यटन आवास गृह में 18 कमरे हैं। इन दिनों पर्यटक बिर्थी फॉल के साथ ही हिमालय का आनंद उठाने के लिए आते हैं। पर्यटक कमरों की ऑनलाइन बुकिंग करा लेते हैं। बिजली न होने से दो सप्ताह के भीतर 29 पर्यटक टीआरसी बिर्थी की बुकिंग निरस्त करा चुके हैं। बुकिंग कैंसल होने से टीआरसी को अब तक तीस हजार रुपये का नुकसान हो चुका है।
यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी नीरज पांडे का कहना है कि टीआरसी की बिजली लाइन गिरगांव से होते हुए जाती है। छह दिसंबर को करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत होने से लाइन काट दी गई थी। बाद में लाइन मरम्मत के लिए ठेकेदार को भेजा गया, लेकिन ग्रामीण भगत बाछमी ने बिजली की लाइन को सुधारने नहीं दिया। यूपीसीएल पिथौरागढ़ के अधिशासी अभियंता पवन कुमार, मापन विभाग के हरीश चंद्र जोशी और स्वयं उन्होंने जांच रिपोर्ट तैयार कर कार्य शुरू कराया था।
विज्ञापन

उधर, भगत बाछमी का कहना है कि विद्युत लाइन से खतरे की सूचना ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने छह माह पूर्व बीडीसी बैठक में दे दी थी। अब भी गांव में 3-4 मकानों को 24 किलोवाट की विद्युत लाइन से खतरा बना हुआ है। विभाग की लापरवाही से लोग करंट की चपेट में आकर मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed