फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traveling through the Swala danger zone during the rain is proving difficult; vehicles are skidding

Pithoragarh News: स्वाला डेंजर जोन पर बारिश में आसान नहीं हो रहा सफर, फिसल रहे वाहन

Sat, 04 Jul 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Traveling through the Swala danger zone during the rain is proving difficult; vehicles are skidding
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला खतरनाक क्षेत्र में बारिश के कारण यात्रा करना कठिन हो गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों को गिरने का डर बना रहता है। पिथौरागढ़ और चंपावत से टनकपुर व हल्द्वानी आने-जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड 2024 से स्वाला में सुरक्षात्मक कार्य कर रहा है। ऊपरी ढलान पर 12 करोड़ रुपये से 35 मीटर ऊंची दीवार बनाई जा रही है। निचली ढलान पर नौ करोड़ रुपये से 10.30 मीटर ऊंची दीवार और जल निकासी का काम चल रहा है। यात्री पवन पाटनी ने कहा कि सुरक्षात्मक कार्य जल्द पूरे होने चाहिए। यात्री गीता जोशी ने बताया कि कीचड़ के कारण वाहन फिसल रहे हैं।
विज्ञापन

---
पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। ठेकेदार को जल्द से जल्द से मलबा हटाने के निर्देश दिए हैं। डेंजर जोन के 25 मीटर सड़क का एक हिस्सा दुरुस्त कर लिया गया है। दूसरी तरफ का हिस्सा भी ठीक किया जाना है। मौसम साफ होने पर काम किया जाएगा। एनएच पर संवदेनशील क्षेत्रों में मशीन लगाई गई हैं। मलबा गिरने पर तुरंत ही हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभोर गुप्ता, ईई, एनएच खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed