फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Travelers happy with the charming sight of Adi Kailash

Pithoragarh News: आदि कैलाश के मनमोहक दर्शन से यात्री खुश

Wed, 07 Jun 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Jun 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Travelers happy with the charming sight of Adi Kailash
पिथौरागढ़ टीआरसी में आदि कैलाश यात्रा पूरी कर आए यात्रियों का हुआ स्वागत। संवाद
पिथौरागढ़। आदि कैलाश के दर्शन से यात्री बेहद रोमांचित और खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि मौसम सुहावना होने से उन्हें भव्य दर्शन हुए।
विज्ञापन

पर्यटक आवास गृह में आदि कैलाश यात्रा पर गए 10वें दल के चार यात्री यहां पहुंचे। यात्रियों का पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने स्वागत किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न देकर काठगोदाम के लिए रवाना किया। इधर 12वें दल के दो यात्रियों का भी यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रियों ने शहीदों के नाम पर दीप जलाकर नमन किया और मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधे रोपे। गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। उन्हें कालापानी मंदिर परिसर में रोपण के लिए पौधे दिए। दूसरे दल के यात्री बृहस्पतिवार को गुंजी पहुंचेंगे। वहां हर सिंह, शेर सिंह, विजय बोरा, पदम सिंह, वेदप्रकाश, गोपाल बिष्ट, सौरभ खोलिया, दीपक बिष्ट, महेश कुमार, प्रेम सिंह बिष्ट मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed