फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic stopped on 17 border roads

Pithoragarh News: सीमांत की 17 सड़कों पर आवाजाही ठप

Sun, 18 Aug 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 18 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on 17 border roads
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के अधिकांश क्षेत्रों में कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। जिले की 17 सड़कें मलबा आने से बंद हैं।
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र की धापा-मुनस्यारी मार्ग चिलमधार के पास बंद है। ग्रामीण क्षेत्र की बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, होकरा-नामिक, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुमती, डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा सड़कें भूस्खलन, मलबा और बोल्डर आने से बंद हैं। इनके अलावा मदकोट-बोना, सांगड़ी-लीमातोड़ा, कोटाकांडा-धुरा-मुनस्यारी, झूलाघाट-बलतड़ी, ड्योरा-बारमो, मालाकोट-लोध-डोकुला, मुनस्यारी-नाचनी-बांसबगड़-पांगरपानी सड़कों पर यातायात बंद है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में थल में सर्वाधिक 32.3 और बंगापानी में 20 मिमी बारिश हुई। रविवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। शाम के समय जिला मुख्यालय में हल्की बूंदाबांदी हुई। मुवानी, थल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed