फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Problum in Pithauragarh

यातायात व्यवस्था धीरे-धीरे आने लगी पटरी पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic Problum in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में कुमौड़ के पास लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के लोग घरों में काम में जुटे हैं। इस कारण वर्तमान में नगर में वाहनों की आवाजाही बेहद कम हैं। इससे फिलहाल नगर की यातायात व्यवस्था सुधरती दिख रही है। कुछ जगहों पर अब भी यातायात के नियमों की अवहेलना हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर ‘कुछ कंकड़ निकल जाएं तो क्या बात है...’।
विज्ञापन

व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जो वाहन नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े मिलते हैं, उनका चालान काटा जा रहा है। - पीएस नेगी, यातायात प्रभारी
विज्ञापन

10:52 रोडवेज स्टेशन
रोडवेज स्टेशन और टनकपुर स्टैंड में वाहन यात्रियों के इंतजार में व्यवस्थित ढंग से खड़े नजर आए। सामान्य दिनों में बसों के स्टेशन से निकलने और वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते यहां कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन भी सही ढंग से पार्क नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

11:15
बहुमंजिला पार्किंग में सामान्य दिनों में वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। मगर बृहस्पतिवार को यहां भी वाहनों की संख्या कम नजर आई। टैक्सी चालक आराम से वाहन अंदर बाहर करते नजर आए। यहां तैनात पुलिस कर्मी के चेहरे पर भी व्यवस्था को लेकर तनाव नजर नहीं आया।
11:30
एपीएस तिराहे के पास सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े नजर आए। इस स्थान के पास एक शॉपिंग मॉल भी है। विशेष अवसरों पर यहां पर वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिलती है। दिवाली में यहां पर यातायात को नियंत्रण में संघर्ष करना पड़ सकता है।
11:45
कुमौड़ तिराहे पर सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से यहां पर कुछ देर जाम लगा। दोपहिया वाहन सवारों ने वाहन आड़े तिरछे करके निकाल लिए लेकिन बड़े वाहनों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। स्टेडियम को जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ वाहन खड़े नजर आए। सड़क में वाहनों की आवाजाही यहां पर कम होने से जाम की स्थिति नहीं थी।

वाहनों के जाने के लिए बने दूसरा रास्ता
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान के पास बहुमंजिला पार्किँग में खड़े वाहनों के आने-जाने के लिए एक ही रास्ता है। ऐसे में सामान्य दिनों में यहां पर किसी वाहन के अंदर जाने तक कई बार जाम लग जाता है। सभासद अनिल माहरा ने कहा कि पार्किंग में वाहनों के बाहर जाने के लिए दूसरा रास्ता बनाना चाहिए। पालिका के बगल में नो जोन पार्किंग में रस्सी बांध कर लोगों वाहन पार्क करने से रोका जा रहा है। अधिकांश लोग लंदन फोर्ट के पीछे बनी पार्किंग में ही वाहन खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed