{"_id":"6a2d965df4e03b86f10c5d20","slug":"traffic-jams-in-bangapani-due-to-lack-of-parking-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-142977-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पार्किंग न होने से बंगापानी में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पार्किंग न होने से बंगापानी में लग रहा जाम
Sat, 13 Jun 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। पार्किंग की व्यवस्था न होने से बंगापानी बाजार में जाम की समस्या गहरा गई है। यात्रा सीजन के बीच इस समस्या के कारण पर्यटक यहां नहीं रुक रहे हैं। इसका कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। होटल सहित अन्य कारोबार प्रभावित होने से कारोबारी निराश हैं।
इन दिनों मुनस्यारी और मिलम ग्लेशियर के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। लगभग 250-300 पर्यटक वाहन रोजाना बंगापानी से गुजर रहे हैं। बाजार में सड़क संकरी होने और पार्किंग न होने से आए दिन जाम लग रहा है। इससे पर्यटक और कारोबारी परेशान हैं। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों को वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। बाजार क्षेत्र में कहीं पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। यदि कोई पर्यटक या अन्य यात्री बाजार में रुकना चाहे तो वाहन खड़ा करने से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती नहीं की गई है। इस कारण स्थानीय लोग भी मनमर्जी से अपने वाहन खड़े कर रहे हैं जो जाम की समस्या को बढ़ा रहे हैं।
-- - बोले कारोबारी-- -- -
जिला पंचायत हर साल टैक्स वसूला रही है पर सुविधा देने से हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। जगह होने के बावजूद भी पार्किंग का निर्माण नहीं किया जा रहा है इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है। - गोविंद सिंह बथ्याल, होटल स्वामी, बंगापानी
विज्ञापन
सड़क के दोनों तरफ लाइन से गाड़ियां पार्क कर दी जाती हैं और पर्यटकों को जगह नहीं मिलती। आए दिन जाम लगने से पर्यटक यहां नहीं रुक रहे हैं इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। - लक्ष्मण सिंह महर, होटल मालिक, बंगापानी
न पार्किंग की सुविधा है ना ढंग के शौचालय हैं। रात में उजाले की व्यवस्था नहीं और ना ही पुलिस-होमगार्ड की तैनाती। सभी को मिलकर टैक्स नहीं देने का फैसला करना चाहिए। - अर्जुन सिंह धामी, किराना व्यापारी, बंगापानी