{"_id":"6957ff6b6f02a813580b5f17","slug":"traffic-jams-engulf-the-roads-of-pithoragarh-city-claims-of-strengthening-the-traffic-system-are-baseless-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-136645-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर की सड़कों को जाम ने घेरा, यातायात व्यवस्था की मजबूती के दावे हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर की सड़कों को जाम ने घेरा, यातायात व्यवस्था की मजबूती के दावे हवाई
Fri, 02 Jan 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
-पिथौरागढ़ में अस्पताल रोड पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
पिथौरागढ़। नए साल की शुरुआत में ही नगर की सड़कों को जाम ने घेरा है। नगर की विभिन्न सड़कों पर लगे जाम से वाहन चालक, यात्री और राहगीर परेशान रहे। वाहन रेंगते रहे और यात्रियों को इनमें बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही इससे मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
शुक्रवार को नगर में अस्पताल रोड, सिल्थाम, कैंट रोड, धारचूला रोड सहित विभिन्न सड़कों पर जाम लगा रहा। अस्पताल रोड में घंटाकरण से लेकर सिल्थाम तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। धारचूला रोड में भी ग्रिफ बैंड से सिल्थाम तक जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे। महिला अस्पताल मरीज को ला रही एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। यात्रियों को वाहनों में बैठकर जाम खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा। जाम खोलने में पुलिस के पसीने छूटे। आधे घंटे बाद जाम खुलने से वाहन आगे बढ़े और यात्रियों, चालकों ने राहत की सांस ली। नगर में वाहनों के सापेक्ष पार्किंग का अभाव आए दिन जाम का कारण बन रहा है। वाहनों को पार्क करने के लिए जगह नहीं है। सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क करना मजबूरी बना है जो जाम का कारण बन रहा है।
-- -- -- -- -- --
हुड़दंगियों पर नहीं लग पा रही लगाम
पिथौरागढ़। नए साल में भी नगर की विभिन्न सड़कों पर हुड़दंगियों की अराजकता बेरोकटोक चल रही है। इसके चलते आम लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तेज रफ्तार और असुरक्षित तरीके से दोपहिया वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस लगाम नहीं कस पा रही है। कई युवा जीआईसी रोड, चंडाक, कैंट रोड आदि सड़कों पर फर्राटा भरते हुए बाइक दौड़ा रहे हैं इससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। तेज रफ्तार बाइक दौड़ने से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पैदल आवागमन में भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
-- कोट-- --
सिल्थाम से अस्पताल रोड में कई बार आपात स्थिति में मरीजों के वाहनों को जाने दिया जाता है, जिससे कभी-कभी समस्या आ जाती है। हुड़दंगी पहले की अपेक्षा काफी हद तक नियंत्रण में हैं। पुलिस यातायात व्यवस्था की मजबूती के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
गोविंद बल्ल्भ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़