फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Jam in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में जाम ही जाम, रहता है सुबह-शाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Pithoragarh
पिथौरागढ़ के सिल्थाम-अस्पताल रोड में जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। समुचित व्यवस्था के अभाव में नगर की सड़कें ही पार्किंग स्थल बनती जा रही हैं। हर सड़क पर कतार से वाहनों को पार्क किया जा रहा है। इससे जाम लग रहा है। मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी आए दिन जाम में फंसती रहती हैं। प्रतिदिन वाहनों की कतारें बढ़ने से कई बार वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था भी धराशायी हो जा रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ आरटीओ कार्यालय में पंजीकृत वाहनों की संख्या 50 हजार पार कर चुकी है। इनमें 30 हजार से अधिक दोपहिया वाहन हैं। प्रतिदिन चार से छह नए वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं। जिस तरह से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है उसके अनुसार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इस समय शहर के सबसे व्यस्ततम सिल्थाम तिराहे से लेकर हर एक रूट पर वाहन सड़क किनारे ही पार्क किए जा रहे हैं। सिल्थाम से जाजरदेवल बाजार तक, अस्पताल रोड पर सिल्थाम से घंटाकरण तक, सिल्थाम से टकाना तक, लिंक रोड से लेकर जीआईसी तक, रोडवेज स्टेशन से विण तक सड़क को ही पार्किंग स्थल बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए वन-वे ट्रेफिक और वन साइड पार्किंग व्यवस्था लागू की है, लेकिन वन साइड पार्किंग में अधिकतर लोग अपने वाहनों को आड़े-तिरछे पार्क कर देते हैं। ऐसे में बड़े वाहन के आते ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिससे लोग एवं स्कूली बच्चे भी परेशान होते हैं। सिल्थाम से अस्पताल रोड पर वन-वे सिस्टम लागू किया गया है। मरीज को ले जा रही एंबुलेंस के लिए यह रूट दोनों ओर से आने जाने के लिए खुला रहता है, लेकिन एक तरफ वाहन पार्क और दूसरी ओर वाहनों का संचालन होने के दौरान विपरीत दिशा से एंबुलेंस आने पर जाम लग जाता है। ऐसे में एंबुलेंस भी काफी समय तक फंसी रहती हैं, जबकि आपात स्थिति में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है। महिला अस्पताल को जाने वाली सड़क पर इतना अतिक्रमण है कि गर्भवती को प्रसव के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस आए दिन फंस जाती है।
मल्टी स्टोरी पार्किंग में केवल 300 वाहनों की क्षमता
पिथौरागढ़। देवसिंह मैदान के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया गया है। वर्ष 2016 से बन रही इस मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण एक वर्ष पूर्व पूर्ण हो गया था। इस पार्किंग की क्षमता लगभग 300 वाहनों की है, जबकि सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों की संख्या हजारों में है। नगरपालिका ने लोगों को राहत देने के लिए रामलीला मैदान के पास एक पार्किंग स्थल बनाया है लेकिन इस स्थान पर 50-60 वाहन ही पार्क हो पाते हैं।

मरीज को ले जा रही एंबुलेंस फंसी
पिथौरागढ़। मरीज को जिला अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस शुक्रवार को सिल्थाम और जिला अस्पताल के बीच जाम में फंस गई। इस रोड पर बाई दिशा में वाहन खड़े किए जाते हैं, जबकि दूसरी ओर यदि किसी ने वाहन कुछ पल के लिए भी रोका तो लंबा जाम लग जाता है। यही स्थिति शुक्रवार को भी हुई। जिला अस्पताल की ओर से सिल्थाम की ओर आ रहे एक कार चालक ने किसी काम से वाहन रोका तो वहां जाम लग गया। इस जाम में जिला अस्पताल को जा रही एंबुलेंस फंस गई। बाद में सिल्थाम से यातायात पुलिस के जवान ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed