फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Jam in Pithauragarh

पिथौरागढ़ नगर में यातायात का भारी दबाव रेंग रेंग कर चल रहे है वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Pithauragarh
टनकपुर स्टैंड में सड़क के किनारे खड़े वाहन। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में यातायात के भारी दबाव से रोज छुटपुट जाम की समस्या पैदा हो रही है। नगर के अधिकतर हिस्सों में दिनभर रेंग- रेंग कर वाहन चलते रहे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जाम की सर्वाधिक दिक्कत सिल्थाम, बैंक रोड, जीआईसी रोड, कुमौड़ कैंट और टनकपुर रोड में है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार को नगर और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को लेकर पड़ताल की तो अधिकतर स्थानों पर लोग जाम से जूझते दिखे।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे : सल्मोड़ा पुलिस चौकी के पास हल्का फुल्का जाम लगा रहा।
सुबह 9.05 बजे : जाजरदेवल बाजार में करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम का मुख्य कारण बीआरओ की ओर से बनाई जा रही नाली और सड़क का बेहद संकरा होना था।
सुबह 9:10 बजे : पंडा के पास सड़क में गड्ढे होने के कारण यातायात संचालन में काफी दिक्कत हो रही थी।
सुबह 9:17 बजे : बस्ते पहुंचने पर देखा गया कि सड़क के संकरा होने और नाली निर्माण के कारण रुक-रुककर जाम लगता रहा।
सुबह 9:30 बजे : टीम रई पहुंची तो यहां पर करीब 10 मिनट तक जाम लगा रहा।
सुबह 9:40 बजे : गंगा निवास में सड़क के एक किनारे पार्क किए वाहनों के कारण जाम लगा रहा।
सुबह 9:50 बजे : सिल्थाम में यातायात बढ़ने के कारण करीब 10 मिनट तक जाम लगा रहा। यहां ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिस के जवानों तत्परता दिखाते हुए जाम को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे : अमर उजाला की टीम बैंक रोड मेें दोपहिया पार्किंग स्थल पर चौपहिया वाहन पार्क होने से यातायात संचालन में दिक्कत हो रही थी। सड़क पर करीब 10 मिनट जाम लगने से लोग परेशान दिखे।
सुबह 10:30 बजे : चिमस्यानौला में जाम लगता रहा।
सुबह 10.40 बजे : गुप्ता तिराहा में लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा।
सुबह 11:00 बजे : टीम केएमओयू स्टेशन पहुंची तो यहां पर यातायात व्यवस्था बिल्कुल ठीक रही। टनकपुर स्टैंड में सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम लगा रहा।
दोपहर करीब 12 बजे : अमर उजाला की टीम कैंट रोड पहुंची यहां पर जाम की काफी समस्या दिखी, लेकिन यहां पर पुलिस बल तैनात नहीं मिला।
मुस्तैदी के साथ जुटी रही यातायात पुलिस
पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न तिराहों, चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर जुटे रहे। सिल्थाम तिराहे में दो, भाटकोट तिराहे में एक, वड्डा तिराहे में दो और टनकपुर तिराहे पर तीन कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए मिले।
नगर में लोगों के सड़क किनारे वाहन पार्क करने कसे जाम की समस्या बढ़ रही है। दोपहिया पार्किंग स्थल में चौपहिया वाहनों के पार्क होने से भी दिक्कत हो रही है।

यातायात के संचालन के लिए पुलिस सजगता के साथ काम कर रही है। नो पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या हो रही है। लगातार चालान किए जा रहे हैं। - प्रताप सिंह नेगी, टीआई पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed