{"_id":"66c23931718cce789a047695","slug":"traders-protesting-due-to-power-cut-in-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116880-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला में बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला में बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Sun, 18 Aug 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
- फोटो : विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते स्वास्थ्य मंत्री
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में लगातार हो रही विद्युत कटौती से व्यापारियों में नाराजगी है। आक्रोशित व्यापारियों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली कटौती नहीं रोकी गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारी रविवार को गांधी चौक पर एकत्र हुए और सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बिजली कटौती से काफी दिक्कतें हो रही हैं। बिजली कटौती से व्यापारिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ रहा है। इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, आइसक्रीम, दुग्ध उत्पाद सहित मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की भी घोषणा की।
अध्यक्ष थापा ने बताया कि सोमवार को गांधी चौक में विद्युत विभाग का पुतला फूंका जाएगा। मंगलवार को भारत-नेपाल झूलापुल बंद करने के साथ ही बाजार भी बंद रहेगा। 21 अगस्त को विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान केवल कार्की, भुवन पाठक, गणेश भट्ट, मुन्ना, सुरेंद्र धामी, दीपक कोहली, खड़क कोरंगा, प्रहलाद टोलिया समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद