फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trade union pointed out the priority claimants

व्यापार संघ के दावेदारों ने गिनाई प्राथमिकता

Fri, 05 Aug 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Trade union pointed out the priority claimants
आमसभा में दावेदारों को सुनते व्यापारी मतदाता - फोटो : अमर उजाला

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव के लिए शुक्रवार को गांधी चौक पर हुई आम सभा में प्रत्याशियों ने जीत हासिल होने पर व्यापारियों के हित में काम करने का वादा किया। हर प्रत्याशी को सात मिनट और अध्यक्ष पद के दावेदारों को बोलने के लिए दस मिनट का समय दिया गया।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के दावेदार शमशेर महर, तपन रावत, उपाध्यक्ष पद के दावेदार आशीष सौन, कैलाश चंद्र जोशी, चंद्र भानु गुप्ता, प्रकाश जोशी, रामलाल वर्मा, ललित सिंह, शंकर खत्री, महासचिव पद के दावेदार अनिल वर्मा, बलवंत महर, संतोष बिष्ट, संयुक्त सचिव पद के दावेदार दिनेश कापड़ी, मयूर नागी और हरीश धामी ने व्यापारियों के सामने अपनी प्राथमिकताएं रखी। उन्होंने साप्ताहिक बंदी का दिन अलग तय करने, नगर में सोलर लाइट लगाने, व्यापार संघ की निर्देशिका बनाने, मजदूरों का भाड़ा तय करने, फेरीवालों का हस्तक्षेप बंद करने, नेपाल से आनी वाली खुकरी सिगरेट पर अंकुश लगाने, अवैध वसूली पर अंकुश लगाने, व्यापार भवन का आधुनिकीकरण करने समेत कई वादे किए। सभा में जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, महेश चंद्र मखौलिया, विजय साहनी, रमेश पुनेड़ा, शिवराज अधिकारी समेत सभी व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन


व्यापार संघ के प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा की मौजूदगी में हुई आम सभा में निर्वाचन समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पुनेड़ा ने कहा कि चुनाव के समय सभी नियमों का पालन किया जाएगा। मतदान सात अगस्त को होगा। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संचालन करते हुए जनक जोशी ने व्यापार मंडल के उद्देश्य बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed