{"_id":"579f87cb4f1c1bcc222b91fa","slug":"trade-union-elections-should-be-for-police-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार संघ चुनाव के लिए दी जाए पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार संघ चुनाव के लिए दी जाए पुलिस फोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में पुलिस व्यवस्था के लिए एसपी से मिलते व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यापार संघ चुनाव संचालन समिति ने सात अगस्त को होने वाले व्यापार संघ चुनाव और पांच अगस्त को होने वाली व्यापारियों की आम सभा के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह आग्रह किया गया है। व्यापार संघ चुनाव समिति ने मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार कर ली है। इस बार के चुनाव में 2836 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पुनेड़ा के नेतृत्व में चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। उनको चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। सभा और मतदान के दिन पुलिस का पर्याप्त इंतजाम किया जाए। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एसपी रोशन लाल शर्मा ने कहा है कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पूरी मदद दी जाएगी। अधिकारियों से मिलने वालों में महेश मखौलिया, नवीन जोशी, पवन जोशी, राजेश पंगरिया, भूपेंद्र माहरा शामिल थे। व्यापार संघ के लिए चुनाव प्रचार गति पकड़ गया है। सभी दावेदार अपनी जीत पक्की करने के प्रयास में लगे हैं। व्यापार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए मतदान होगा। जिले के सबसे बड़े व्यापार संघ चुनाव पर कस्बों और नगरों के व्यापारियों की भी नजर है। इस बार का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है। क्योंकि अध्यक्ष पद पर सिर्फ दो दावेदार मैदान में हैं।
विज्ञापन