फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourists enjoy the snow picked up fiercely

पर्यटकों ने बर्फ में जमकर उठाया आनंद

Tue, 27 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Tue, 27 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Tourists enjoy the snow picked up fiercely
मुनस्यारी के बेटुलीधार में बर्फ का आनंद उठाते बंगाली पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली, कोलकाता और गुजरात से थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए यहां पहुंचे पर्यटकों ने मंगलवार को बेटुलीधार, कालामुनि जाकर बर्फ में जमकर आनंद उठाया। थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच चुके हैं। 29 दिसंबर तक पर्यटकों के आने का क्रम जारी रहेगा। नगर क्षेत्र के सभी होटल और गेस्टहाउस फुल हो गए हैं। मंगलवार सुबह पर्यटकों ने बर्फ देखने के लिए बेटुलीधार, कालामुनि, नया बस्ती का रुख किया।

विज्ञापन


कोलकाता के युवा पर्यटक सुब्रतो बनर्जी ने कहा कि अब तक बर्फ के बारे में सिर्फ सुना था। इस बार बर्फ से प्रत्यक्ष साक्षात्कार हो गया। कोलकाता के ही दीपेन घोष ने कहा कि इससे पहले भी वह थर्टी फर्स्ट मनाने मुनस्यारी आए थे, लेकिन बर्फबारी देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन


दिल्ली से आए विजय नारंग ने कहा कि मुनस्यारी वाकई बेहद सुंदर जगह है। यहां का मौसम गर्मियों में भी सुहावना रहता है। वह गर्मियों में मुनस्यारी घूमने आते रहते हैं। इस बार पहली बार जाड़ों के मौसम में यहां आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में थोड़ा सुविधाओं का विस्तार किया जाए तो यह उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल व्यवसायी उत्साहित है। 31 दिसंबर को शनिवार और एक जनवरी को रविवार है। लोगों को दो दिन की छुट्टी मिल जाएगी। उस दौरान पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मुनस्यारी में पर्यटकों के रहने के लिए होम स्टे भी खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed