फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tomorrow will be the movement

वार्ता में सहमति नहीं बनी तो कल से होगा आंदोलन

Mon, 25 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Updated Mon, 25 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be the movement
टीआरसी केएमवीएन - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों को निगम के प्रबंध निदेशक डीएस गर्ब्याल ने सोमवार को वार्ता के लिए नैनीताल बुलाया है, यदि वार्ता में कोई सहमति नहीं बनी तो कर्मचारी 26 जुलाई से आंदोलन करेंगे। महासंघ की ओर से दिए गए अल्टीमेटम को देखते हुए एमडी ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची जारी करने, चतुर्थ से तृतीय श्रेणी पदों पर 50 फीसदी विभागीय प्रमोशन करने संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को यदि वार्ता में कोई समाधान नहीं निकलता तो 26 से आंदोलन तय है। नैनीताल रवाना होने से पहले कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश लाल साह, जिलाध्यक्ष दयाल सिंह रावत, आनंद पाठक, जिय सिंह चैंसर, नवीन भंडारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed