फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   todaysainitizer and mask will reached pithoragarh

सीमांत में आज पहुंचेगी सैनिटाइजर, मास्क और स्प्रे की खेप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
todaysainitizer and mask will reached pithoragarh
पिथौरागढ़ में बैंक के एटीएम को सैनिटाइज करते नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिला मुख्यालय में कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर, मास्क और रसायन स्प्रे की खेप के शुक्रवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद है। सामग्री को आठों विकास खंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से निपटने के लिए चारों विधायकों ने निधि से 95 लाख रुपये की धनराशि जिलाधिकारी को व्यय करने की अनुमति दी है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक हजार लीटर सैनिटाइजर, 80 हजार से लेकर एक लाख मास्क और 1200 लीटर रसायनिक स्प्रे मंगाया है। एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि सामग्री के शुक्रवार शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सामग्री को जरूरत के अनुसार नगर के साथ ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भेजा जाएगा। साथ ही संक्रमित वाली जगहों पर भी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने जाना मरीजों को क्या समझाना है
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार ने कोरोना महामारी से बचने के लिए विडियो के जरिए टिप्स जारी किए हैं। इसमें साफ-सफाई कैसे रखनी है, संक्रमित मरीजों को क्या-क्या जानकारी दी जानी है आदि टिप्स दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसएस कुंवर और सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने चिकित्सकों को प्रोजेक्टर के जरिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवायजरी के बारे में बताया। उन्होंने हाथ धोने के तरीके, इलाज के समय दास्ताने कैसे पहने जाएं, सामाजिक दूरी कैसे बनाए, मरीजों को किस तरह जांच की जाए आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed