आज घिरेंगे बादल, कल बारिश की संभावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के रुख में अब बदलाव आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाने लगेंगे। 19 जनवरी से अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से यह परिवर्तन आने वाला है।
हालांकि सिस्टम को ज्यादा मजबूत नहीं बताया गया है, लेकिन थोड़ी राहत इससे मिल सकती है। इस बीच जिला मुख्यालय में तापमान में गिरावट का क्रम जारी है।
रविवार को न्यूनतम तापमान में शनिवार की तुलना में .2 डिग्री की मामूली गिरावट आई और यह 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान रविवार को भी शून्य डिग्री रहा।
मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सूर्यास्त होते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं। अन्य स्थानों पर पाला गिरने का क्रम जारी है।