फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   To prevent corona, Ran Kalyan Sanstha dispatches medicine to high Himalayan regions

कोरोना को रोकने के लिए रं कल्याण संस्था ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पहुंचाई दवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
To prevent corona, Ran Kalyan Sanstha dispatches medicine to high Himalayan regions
पिथौरागढ़। तेजी से फैल रहे कोविड संक्रमण को देखते हुए और सीमांत क्षेत्र के गांवों में इसके संक्रमण को रोकने और समाज में रोग से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए रं कल्याण संस्था आगे आई है। संस्था उच्च हिमालय क्षेत्रों के गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ- साथ सर्वे और मेडिकल किट वितरण कर रही है। टीम दुर्गम रास्ते और ग्लेशियर पार कर दवा गांवों तक पहुंचा रही है।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस समय माइग्रेशन (कुंचा) का समय है। उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में अस्पताल नहीं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए दारमा, व्यास और चौंदास के प्रत्येक गांव में कोविड के लिए निर्धारित दवाओं के पैकेट, ऑक्सीमीटर , थर्मामीटर, मास्क, ग्लब्ज और पीपीई किट की व्यवस्था की गई है। ग्राम प्रधान, आशा और गांव के जागरूक युवा किसी भी व्यक्ति के प्रारंभिक लक्षण हो, उन्हें इस सुविधा से प्रथम उपचार देने का काम करेंगे। जब मरीज गंभीर अवस्था में पहुंच रहे हैं तो उन्हें पिथौरागढ़ या हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। संस्था ने पिथौरागढ़ तथा हल्द्वानी में स्थित सामुदायिक भवन में इस तरह के मरीजों और सहायकों के लिए रहने की व्यवस्था की है। इन दोनों जगहों पर मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था भी की है। रं कल्याण संस्था दुर्गम रास्ते, ग्लेशियर पार कर सीमांत के गांवों में दवा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनके प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed