{"_id":"5b4f6f894f1c1b4e748b59de","slug":"to-get-injured-from-boston-you-have-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोथी से घायल को लाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोथी से घायल को लाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
बोथीगांव के घायल को गरारी के जरिए लाया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदाग्रस्त क्षेत्र बोथी में गिरकर चोटिल हुए एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद मुनस्यारी अस्पताल लाया गया। घायल को लाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं हुई तो एसडीआरएफ, राजस्व विभाग, आपदा राहत बचाव दल, पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को केठीबैंड में सड़क तक पहुंचाया। वहां पर 108 वाहन उपलब्ध न होने पर मदकोट की जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी ने टैक्सी उपलब्ध कराई। घायल को मुनस्यारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुनस्यारी से 22 किमी दूर गोरीपार क्षेत्र के बोथी निवासी खुशाल सिंह (30) मंगलवार को बोथी से जौलढूंगा पोस्टआफिस जाते समय चट्टान से गिरकर घायल हो गया। उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने खुशाल को अस्पताल लाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की मांग की, लेकिन हेली सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। बुधवार सुबह मदकोट के चौकी इंचार्ज प्रियांशु जोशी, आपदा खोज बचाव दल के टीम लीडर आलोक वर्मा के नेतृत्व में टीम बोथी पहुंची। बोथी से स्थानीय लोगों की मदद से स्ट्रेचर पर खुशाल को मुनस्यारी के लिए लेकर चले। रास्ते में गोरी नदी बाधा बन गई। गोरी नदी में पुल बहने से गरारी डाली गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गरारी से नदी पार कराई गई।
विज्ञापन
अपरान्ह करीब चार बजे खुशाल को लेकर केठीबैंड पहुंचे तो पला चला कि 108 वाहन कहीं और गया है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हीरा चिराल ने मदकोट की जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी से वाहन भेजने को कहा। जिपं सदस्य ने तीन किमी दूर मदकोट से एक निजी टैक्सी बुक कराकर भेजी। टैक्सी से खुशाल को मुनस्यारी अस्पताल लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे तकनीशियन न होने के कारण फ्रैक्चर की जांच नहीं हो पाई। देर शाम घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन