फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tipper falls into ditch from sunken road along security wall, helper dies

Pithoragarh News: सुरक्षा दीवार के साथ धंसी सड़क से खाई में गिरा टिप्पर, हेल्पर की मौत

Sat, 31 May 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 31 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tipper falls into ditch from sunken road along security wall, helper dies
धारचूला में खाई में गिरा टिप्पर। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पसमा-भागीचौरा सड़क पर जिसका डर था वही हुआ। कमजोर सुरक्षा दीवार के साथ सड़क धंसने से एक टिप्पर खाई में गिर गया। घटना में हेल्पर की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पसमा-भागीचौरा सड़क पर एक टिप्पर (यूके 05 सीए 2111) ओगला की तरफ आ रहा था। इसी बीच पसमा मंदिर के पास टिप्पर के भार से सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे सड़क धंसने से टिप्पर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार हेल्पर तीतरी निवासी शुभम कुमार (25) पुत्र केशर राम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक तीतरी निवासी करन कुमार (27) पुत्र शंकर राम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने चालक को रेस्क्यू कर सीएचसी डीडीहाट भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हे। सीओ केएस रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क धंसने से हादसा हुआ है। असल कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुरक्षा दीवारों की गुणवत्ता पर विधायक ने उठाए थे सवाल
पसमा-भागीचौरा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क पर जगह-जगह कलवर्ट और सुरक्षा दीवारों का निर्माण हो रहा है। बीते दिनों विधायक बिशन सिंह चुफाल ने सड़क पर बन रहे कलवर्ट और सुरक्षा दीवारों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर कार्यदायी संस्था को एक कलवर्ट और उसके पास बनी सुरक्षा दीवार को तोड़कर नया निर्माण करना पड़ा था। इसी स्थान से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर बनी सुरक्षा दीवार टिप्पर का भार सहन नहीं कर सकी और इसके धंसने से हेल्पर की जान चली गई। ऐसे में फिर से सड़क की सुरक्षा दीवारों की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।


--
टिप्पर ने पालिकाकर्मी को कुचला, जान गई

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में पालिका कर्मी की टिप्पर से कुचलने से मौत हो गई। बैतड़ी के पाटन नगरपालिका में तैनात मंदिर सिंह बिष्ट (53) कार्यालयी काम से धनगढ़ी गया था। उप नगरपालिका-13, राजपुर चौक में अत्तरिया से आ रहे टिप्पर ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में मंदिर सिंह को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नेपाल प्रहरी के मुताबिक टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed