फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Timta-Bungali Road Damaged

टिम्टा-बुंगली सड़क बेहाल होने से छह हजार की आबादी परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Timta-Bungali Road Damaged
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बुंगली जाने वाली एकमात्र सड़क खस्ताहाल है। सड़क का सुधार न होने से छह हजार की आबादी को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई ने वर्ष 2008 में टिम्टा-बुंगली सड़क बनाई थी। ये सड़क पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट को जाने वाली एकमात्र सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की दीवारें कई जगहों पर टूट चुकी हैं।
विज्ञापन

सामान्य वर्षा होने पर भी सड़क पर मलबा आने से मार्ग अक्सर बाधित हो जाता है। इस कारण बेल पट्टी के टिम्टा, खरकोली, मूनखोली, जूलीकोट, असकोडा, रौतेड़ा, बड़ेना, बुंगली आदि गांवों की छह हजार से अधिक की आबादी को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिम्टा से रौतेड़ा तक छह किमी में कहीं-कहीं पर सुरक्षा के लिए सड़क किनारे पैरापिट बने हैं लेकिन रौतेड़ा से बुंगली तक करीब 20 किमी दूरी तक कहीं भी पैरापिट नहीं बनाए गए हैं, जो कभी भी दुर्घटना को दावत दे सकता है।
अति संवेदनशील मोड़ पर भी पैरापिट का निर्माण नहीं किया गया। अभी भी सड़क में खतरनाक मोड़ों में कटिंग कार्य किया जाना जरूरी है।
टिम्टा-बुंगली मोटर मार्ग के सुधारीकरण का मुद्दा जिला पंचायत की बैठक में उठाया गया लेकिन परिणाम नहीं निकला। जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। सड़क में कई जगह टूटी दीवारों को ठीक करने की जरूरत है। जहां भी डामरीकरण उखड़ गया है, वहां पर वाहन चलाना खतरनाक है।
- कल्याण राम, जिला पंचायत सदस्य, सुगड़ी
इस सड़क में थोड़ी सी वर्षा होने पर भी मलबा सड़क पर आ जाता है। इससे गांव में गैस, राशन आदि के वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। महिलाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बड़े वाहनों के गांव में आने में काफी समस्या हो जाती है। सड़क का सुधार किया जाना बेहद जरूरी है।

- ललिता देवी, ग्राम प्रधान, बडेना
यह सड़क पांच वर्ष पहले बनी है। सड़क सुधारीकरण और निर्माण संबंधी प्रस्ताव अगले हफ्ते शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद निर्माण किया जाएगा।
- एसएम उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed