{"_id":"61e459e546c39f313f0c1e54","slug":"timber-seazed-in-chandak-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4511429147","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने पकड़ी 80 हजार की चीड़ की लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने पकड़ी 80 हजार की चीड़ की लकड़ी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र में पकड़ी अवैध लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। वन विभाग ने तस्करी कर ले जाई जा रही चीड़ की लकड़ियां बरामद की हैं। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 80 हजार है। घटना के दौरान चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वन विभाग ने वाहन स्वामी के खिलाफ आईएफए 1927 धारा 26 च छ 41,42 में मामला दर्ज किया गया है।
शनिवार रात रेंजर डीसी जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान चंडाक रोड पर मैक्स (यूके05टीए1559) को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। काफी देर जब वाहन का पीछा किया गया तो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वाहन से 42 अदद चीड़ की बल्लियां बरामद हुईं। इसका बाजार मूल्य 80000 के करीब है। विभाग ने वाहन स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। डीएफओ कोको रोसे ने कहा कि लकड़ी का अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम तैयार की गई है जो वन तस्करों पर नजर रखेगी और अवैध लकड़ी की तस्करी की रोकथाम का काम करेगी। टीम में बीट प्रभारी गणेश चिराल, वन रक्षक मनोज ज्याला, मनोज पिलखवाल, चालक धीरज तिवारी मौजूद रहे।