फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tibet road, communication facility

तिब्बत में सड़क, संचार की बेहतरीन सुविधा

Tue, 23 Aug 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Aug 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
Tibet road, communication facility
दिल्ली को रवाना होता कैलास यात्रियों का 14वां दल - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर यात्रियों का 14वां दल यात्रा पूरी कर लौट गया है। यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न होने से यात्री बेहद खुश हैं। यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को लेकर यात्रियों ने संतोष जताया। तिब्बत में भी अब व्यवस्थाओं में सुधार होने लगा है। सभी यात्री तिब्बत में तेजी से हो रहे विकास से बेहद आश्चर्य में हैं। उनका कहना है कि चीन ने अपना सारा ध्यान तिब्बत के विकास में लगा दिया है। तिब्बत में तकलाकोट से लेकर लिपुलेख दर्रे तक फोरलेन सड़क बनी है।

विज्ञापन


संचार की बेहतरीन सुविधा है। इसकी तुलना में भारतीय क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव है। यात्रियों का कहना है कि इस बार गुंजी से कालापानी तक वाहनों से यात्रियों को भेजने का एलान हुआ था, लेकिन यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई। अब यह ध्यान देना चाहिए कि अगले साल तक यात्रियों को वाहनों से भेजने की व्यवस्था जरूर की जाए।
विज्ञापन


दल के लायजन आफीसर एस प्रकाश ने बताया कि 14वें दल में 9 महिलाओं समेत 40 यात्री हैं। सभी ने कैलास पर्वत के दर्शन किए और मानसरोवर झील में स्नान किया। उन्होंने बताया कि पैदल रास्ते में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। केएमवीएन और आईटीबीपी ने रास्ते में बेहतरीन व्यवस्थाएं की हैं। यहां पर्यटक आवासगृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी और उनके स्टाफ ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों ने मानसरोवर स्मृति वन में पौधे रोपे। उत्साह के साथ दल के सदस्य दिल्ली को रवाना हो गए हैं। कैलास मानसरोवर की यात्रा पर इस समय चार दल और गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed