फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three years imprisonment to three accused of fraud

Pithoragarh News: धोखाधड़ी के तीन दोषियों को तीन-तीन साल की सजा

Sat, 01 Mar 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment to three accused of fraud
पिथौरागढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दोषियों को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषियों पर 5,15,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने सभी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अक्तूबर 2019 में दीपक बिष्ट ने पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मो. जावेद, राज कुमार और गोविंद सिंह भैसोड़ा ने एम्स ऋषिकेश में फार्मासिस्ट के पद पर छह माह के अंदर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और उससे 2,75,000 रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

इस दौरान तीनों के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में भारतीय दंड संहिता की धारा 420/467/168/171 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना कर मई 2020 में उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने मो. जावेद, राजकुमार, गोविंद सिंह भैसोड़ा के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इस पर शनिवार को फैसला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद मो. जावेद और राजकुमार को धारा 420/471/120 बी के अपराध में दोषसिद्ध करार देते हुए तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 2.15-2.15 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

गोविंद सिंह भैसोड़ा को धारा 420 और 120बी के अपराध में दोष सिद्ध करार देते हुए तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 1.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर दो माह अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। मो. जावेद और राज कुमार को धारा 467 और 468 के विचरित अपराधों से दोषमुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed